राजस्थान में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। इसी क्रम में चूरू के एडवोकेट सद्दाम हुसैन को एक बार फिर बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी सूची में सद्दाम हुसैन को 200 विधानसभा प्रभारियों में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि वह इन प्रभारियों में सबसे युवा माने जा रहे हैं, जो संगठन में युवाओं की बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
एडवोकेट सद्दाम हुसैन पिछले एक वर्ष से बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी के रूप में कार्य कर रहे हैं और इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनसंपर्क बढ़ाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। उनके कार्यों को देखते हुए PCC ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।
कांग्रेस के इस अभियान का उद्देश्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना है। सद्दाम हुसैन की दोबारा नियुक्ति को संगठन में उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता की पहचान के रूप में देखा जा रहा है।

