लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा—
“पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।”
मुलायम सिंह यादव भारत के प्रमुख समाजवादी नेता, तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री रहे। उनकी जयंती पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रम और श्रद्धांजलि सभाएँ आयोजित की गईं।

