लखनऊ, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आह्वान पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेशव्यापी ‘मनरेगा बचाओ पदयात्रा’ का आयोजन किया गया। ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत प्रदेश के सभी 75 जनपदों में पदयात्राएं निकालकर मनरेगा को उसके मूल स्वरूप में बहाल करने की मांग उठाई गई।

राजधानी लखनऊ में आयोजित पदयात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय स्वयं शामिल हुए। पदयात्रा की शुरुआत काकोरी शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद यात्रा हरदोई रोड, दुर्गागंज चौराहा, काकोरी कस्बा, टाउन एरिया, ग्राम दसदोई, ग्राम जमलापुर चौराहा और कर्झन मोड़ होते हुए भलिया चौराहे पर संपन्न हुई।
इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि जननायक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का संकल्प है कि ग्रामीण मजदूरों के आर्थिक और सामाजिक अधिकारों की यह लड़ाई अंतिम दम तक लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा ग्रामीण भारत की रीढ़ है और इसे कमजोर करने का कोई भी प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पदयात्रा में पूर्व मंत्री राजबहादुर, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश कोषाध्यक्ष शिव पांडेय, जिला अध्यक्ष रुद्र दमन सिंह बबलू, शहर अध्यक्ष डॉ. शहजाद आलम, अमित श्रीवास्तव त्यागी सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मनरेगा श्रमिक शामिल हुए।
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिन्दवी ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में पदयात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई और श्रमिकों की उल्लेखनीय भागीदारी ने इस आंदोलन को नई ऊर्जा दी।
कांग्रेस ने स्पष्ट किया है कि मनरेगा के मुद्दे पर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

