शताब्दी समारोह में वर्षभर होंगे 100 जन-उन्मुख आयोजन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा में कुलपति की अध्यक्षता में शताब्दी वर्ष समारोह, दीक्षांत समारोह, गुजरात दिवस एवं शुचितापूर्ण परीक्षा के सफल आयोजन के संबंध में एक अति आवश्यक बैठक कुलपति सचिवालय के बृहस्पति भवन में आयोजित की गई। बैठक में समस्त संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों एवं आवासीय संस्थानों के निदेशकों ने सहभागिता की।
गुजरात स्थापना दिवस के आयोजन हेतु निर्देश
कुलपति महोदया ने 1 मई को गुजरात स्थापना दिवस के अवसर पर गरबा नृत्य, साइकिल रैली, ऐतिहासिक स्थलों का शैक्षिक भ्रमण, ग्रामीण विद्यालयों में बालिकाओं हेतु सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण, टीबी पोषण पोटली वितरण तथा खेल एवं योग कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव युवाओं को भारतीय संस्कृति से जोड़ने वाला एवं प्रेरणादायी होना चाहिए।
शताब्दी वर्ष समारोह: 1 जुलाई से भव्य शुभारंभ
बैठक में बताया गया कि विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस 1 जुलाई को शताब्दी समारोह के उद्घाटन के रूप में मनाया जाएगा। वर्ष 2026 से 30 जून 2027 तक कुल 100 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें विश्वविद्यालय के 100 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, डॉक्यूमेंट्री निर्माण, विशेष डाक टिकट एवं स्मारक सिक्के का विमोचन तथा एल्यूमिनी, पूर्व कुलपतियों एवं अधिकारियों का सम्मान शामिल रहेगा। मुख्य परिसर में शताब्दी द्वार का निर्माण किया जाएगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।
कुलपति महोदया ने सभी समितियों के संयोजकों एवं सदस्यों को निर्देशित किया कि वे शीघ्र तैयारियां प्रारंभ करें तथा सभी कार्यक्रम समाज से जुड़े और जनहितकारी हों।
गठित समितियां एवं उनके कार्य
1. आयोजन एवं स्वागत समिति
कार्यक्रमों के अतिथियों के स्वागत, आवागमन, बैठने एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करना।
2. नियंत्रण समिति
संपूर्ण कार्यक्रमों का अनुश्रवण एवं समन्वय करते हुए व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखना।
3. मंच, सभागार एवं व्यवस्था समिति
मंच, सभागार एवं अन्य स्थलों पर बैठने, ध्वनि, प्रकाश आदि की समुचित व्यवस्था करना।
4. सज्जा समिति
कार्यक्रम स्थलों की साज-सज्जा, सौंदर्यीकरण एवं आकर्षक वातावरण का निर्माण करना।
5. बुकलेट/स्मारिका समिति
विश्वविद्यालय के 100 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित स्मारिका/बुकलेट का प्रकाशन।
6. स्मारिका समिति
शताब्दी वर्ष से संबंधित प्रकाशनों एवं दस्तावेजों का संकलन एवं संपादन।
7. स्मारक सिक्का एवं डाक टिकट समिति
शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में स्मारक सिक्का एवं डाक टिकट जारी कराने की प्रक्रिया पूर्ण करना।
8. आमंत्रण एवं यातायात समिति
अतिथियों को आमंत्रित करना तथा उनके आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करना।
9. भोजन व्यवस्था समिति
अतिथियों एवं प्रतिभागियों के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था करना।
10. प्रदर्शनी एवं पुस्तक/पुस्तिका प्रकाशन समिति
प्रदर्शनी आयोजन तथा विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर आधारित सामग्री का प्रकाशन।
11. परिसर सौंदर्यीकरण समिति
विश्वविद्यालय परिसर की स्वच्छता, हरियाली एवं सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करना।
12. सुरक्षा, चिकित्सा एवं आवास व्यवस्था समिति
अतिथियों के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं एवं आवास की समुचित व्यवस्था करना।
13. चलचित्र/फोटोग्राफी समिति
समारोह के सभी कार्यक्रमों का फोटो एवं वीडियो डॉक्यूमेंटेशन करना।
14. मीडिया समिति
समाचार प्रचार-प्रसार एवं मीडिया समन्वय के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क सुनिश्चित करना।
15. सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उनका सफल संचालन करना।
उपस्थित अधिकारीगण
बैठक में कुलसचिव अजय मिश्रा, वित्त अधिकारी महिमा चंद्र, परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश, प्रो मनु प्रताप डॉ. भूपेंद्र स्वरूप, प्रो. बी.पी . सिंह, प्रो. बिंदु शेखर , डॉ. नीलम यादव, प्रो. रणवीर सिंह, डॉ. राजीव वर्मा, प्रो. लवकुश मिश्रा, प्रो. संतोष बिहारी,प्रो. अर्चना सिंह, पूजा सक्सेना, अतुल सक्सेना, सहित अन्य अधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

