दुबई: दुबई एयर शो में भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर जेट शुक्रवार को क्रैश हो गया। हादसा अल मकतूम एयरपोर्ट पर जारी एयर शो के दौरान एक डेमो फ्लाइट के समय हुआ। भारतीय समयानुसार यह घटना दोपहर 3:40 बजे हुई।
वायुसेना ने पुष्टि की है कि पायलट की मौत हो गई। विमान गिरते ही उसमें आग लग गई और हवाई अड्डे पर काले धुएं का गुबार देखा गया। हादसे के कारणों की जांच के लिए वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया है।
BREAKING: An Indian Tejas fighter jet crashed during an aerial display at the Dubai Air Show. pic.twitter.com/TvwUoe3juh
— Clash Report (@clashreport) November 21, 2025
तेजस का यह क्रैश दूसरी घटना है। इससे पहले 2024 में राजस्थान के पोकरण में युद्धाभ्यास के दौरान इंजन फेल होने की वजह से तेजस क्रैश हुआ था।
दुबई एयर शो में इंटरनेशनल विमानों, हेलिकॉप्टरों और एयरोस्पेस टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया जाता है। इस बार एयर शो का पांचवां और आखिरी दिन था। तेजस लगातार तीसरी बार इस शो में शामिल हुआ।

