ईवीएम में प्रत्येक उम्मीदवार की तस्वीर भी दिखाई जाएगी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनावों की तैयारी के तहत भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने शुक्रवार से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की जाँच और मतदान पूर्वाभ्यास शुरू कर दिया है। यह कदम राज्य में चल रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के बीच उठाया गया है।
उप चुनाव आयुक्त ज्ञानेश भारती ने प्रथम स्तरीय जाँच (एफएलसी) टीम के सदस्यों के साथ बैठक की, जिसमें ईवीएम और वीवीपैट के स्टॉक की उपलब्धता, मशीनों की कार्यक्षमता और प्रशिक्षण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने कहा कि राज्य में सभी मतदान केंद्रों के लिए पर्याप्त मशीनें उपलब्ध हैं।
इस बार ईवीएम में प्रत्येक उम्मीदवार की तस्वीर भी दिखाई जाएगी, जो बटन के बगल में लगेगी और प्रशिक्षण में भी शामिल होगी। 2026 में राज्य में लगभग 95,000 मतदान केंद्र होंगे, जो 2021 के 80,681 केंद्रों से अधिक हैं।
ईसीवीएम परीक्षण में कुल 6 वोटिंग बटन प्रत्येक बटन का 16 बार परीक्षण किया जाएगा। कोलकाता के न्यूटाउन स्थित इको पार्क में ईसीआईएल, बेंगलुरु के इंजीनियर प्रशिक्षण देंगे। इस अभ्यास का उद्देश्य मशीनों, बैलेट यूनिट और वीवीपैट की सही कार्यप्रणाली सुनिश्चित करना है। प्रत्येक जिले में ईवीएम अधिकारी, वेयरहाउस अधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशिक्षण में शामिल रहेंगे।

