डॉ. चीनू अग्रवाल ने कहा – “मन को जानना ही मानसिक स्वास्थ्य का पहला कदम”
आगरा, विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर फीलिंग्स माइंड्स संस्था एवं आईएसएमएचएए (ग्लोबल मूवमेंट फॉर मेंटल हेल्थ) के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को “पीड़ा को पावर बनाएं” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विमल विहार, सिकंदरा-बोदला रोड स्थित संस्था कार्यालय में आयोजित की गई।
संस्था की संस्थापक डॉ. चीनू अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर समाज में अब भी कई भ्रांतियाँ प्रचलित हैं। उन्होंने कहा कि लोग शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सजग हैं, पर मानसिक स्वास्थ्य को संकीर्ण दृष्टि से देखते हैं।
“मानसिक स्वास्थ्य कोई दिमागी बीमारी नहीं है, बल्कि अपने मन को जानने का विज्ञान है। अगर गुस्सा, भय या चिंता बार-बार और बिना कारण उत्पन्न हो रही है, तो यह मानसिक स्वास्थ्य के डगमगाने का संकेत है। ऐसे समय में अपनी भावनाओं को साझा करना सबसे प्रभावी उपाय है।”
डॉ. अग्रवाल ने बताया कि मानसिक तनाव के कारण प्रतिवर्ष विश्व को लगभग 300 ट्रिलियन डॉलर का नुकसान होता है और आज अवसाद विश्व की सबसे बड़ी बीमारी बन चुका है। उन्होंने सभी को प्रोत्साहित किया कि वे अपनी भावनाओं को खुलकर साझा करें और स्वयं अपने जीवन के नायक बनें।
📖 ग्रेटीटिट्यूट नोट्स का विमोचन
कार्यशाला के दूसरे सत्र में डॉ. चीनू अग्रवाल द्वारा लिखित पुस्तक “ग्रेटीटिट्यूट नोट्स” का विमोचन किया गया। इस पुस्तक में हर दिन के लिए आभार व्यक्त करने की प्रेरक पंक्तियाँ और अभ्यास शामिल हैं, जो व्यक्ति को मानसिक रूप से संतुलित और सकारात्मक बनाए रखने में सहायक हैं।
🎨 अभिव्यक्ति और प्रतिभा प्रदर्शन
तीसरे सत्र में डॉ. सत्य सरस्वत, डॉ. शिवकुमार सिंह, डॉ. सोनाली गोस्वामी, कर्नल संजय गोस्वामी, डॉ. राकेश त्यागी, डॉ. जेपी सिंह शाक्य, डॉ. रेनू अग्रवाल, अधिवक्ता नम्रता मिश्रा, डॉ. नीलम, हेतल देसाई, नीता और कशिश सहित कई प्रतिभागियों ने अपने मनोभावों को साझा किया। प्रतिभागियों ने अपने भावों को शब्दों और रंगों के माध्यम से कैनवास पर उकेरा, जिससे कार्यशाला का अनुभव और भी समृद्ध हुआ।
कार्यशाला की व्यवस्थाएँ डॉ. रविंद्र अग्रवाल, शैलेश कुमार जिंदल, रितु सिंह, रवीना, चारु और मनोज शर्मा ने संभाली।
#विश्वमानसिकस्वास्थ्यदिवस
#पीड़ाकोपावरबनाएं
#MentalHealthAwareness
#FeelingsMinds
#ISMHAA
#DrChinuAgrawal
#मानसिकस्वास्थ्य
#SelfCare
#EmotionalWellness
#PositiveMindset
#MentalHealthWorkshop
#AgraEvents
#Mindfulness
#MentalWellBeing
#StressManagement

