आगरा: उर्दू अदब के प्रचार-प्रसार और शायरी की खिदमत करने वाली शख्सियतों के सम्मान में आयोजित फिराक इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026 का भव्य समारोह 25 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम रात 7:30 बजे होटल ग्रांट, आगरा कैंट में संपन्न होगा।
इस समारोह में देशभर के मशहूर शायरों और साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। उर्दू अदब की प्रतिष्ठित शख्सियत और मशहूर शायर जनाब मंसूर उस्मानी (मुरादाबाद) को उनकी बेहतरीन अदबी सेवाओं के लिए फिराक इंटरनेशनल अवॉर्ड 2026 से नवाज़ा जाएगा।
इसके साथ ही आगरा के प्रसिद्ध लेखक, साहित्यकार और होटल व्यवसायी जनाब अरुण डंग को उनकी बहुआयामी साहित्यिक एवं सामाजिक सेवाओं के लिए के.सी. श्रीवास्तव अवॉर्ड 2026 (चौथा) से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में विभिन्न शहरों से आए प्रतिष्ठित शायर शिरकत करेंगे, जिनमें प्रमुख हैं:
- मंसूर उस्मानी (मुरादाबाद)
- फखरी मेरठी (मेरठ)
- डॉ. मुजीब शेहज़र (अलीगढ़)
- निकहत अमरोहवी (अमरोहा)
- सलीम अमरोहवी (वहली)
- शुमार कलित (आगरा)
- नौफल आरिया (आगरा)
इस अवसर पर शायर अपने कलाम से महफ़िल को सजाएंगे और उर्दू भाषा व साहित्य की अहमियत पर अपने विचार रखेंगे। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम साहित्य को नई दिशा देने के साथ-साथ नई पीढ़ी को भी प्रेरित करते हैं।
कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग, साहित्यकार और उर्दू अदब से जुड़े लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

