आगरा। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, आगरा ने सत्र 2024–25 में शिक्षा, नेतृत्व और नवाचार के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है।

प्रतिष्ठित गायत्री देवी गोयंका अवॉर्ड समारोह में जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, आगरा को तीन अलग-अलग श्रेणियों में तीन महत्वपूर्ण अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया।

यह भव्य समारोह जीडी गोयंका ग्रुप द्वारा GD Goenka University, गुरुग्राम में आयोजित तीन दिवसीय आयोजन के अंतर्गत संपन्न हुआ। तीन दिनों तक चले इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए प्रख्यात शिक्षाविदों, नीति विशेषज्ञों, शिक्षा, राजनीति, खेल और कला जगत से जुड़ी जानी-मानी हस्तियों ने भाग लिया।

जीडी गोयंका आगरा को प्राप्त अवॉर्ड्स
*1. Impactful Leader Award* – जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, आगरा के प्रिंसिपल श्री पुनीत वशिष्ठ को उनके दूरदर्शी, प्रभावशाली एवं परिणामोन्मुख नेतृत्व के लिए प्रदान किया गया।
*2. Academic Laurel Award* – उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता, कक्षा 10 से 12 तक के शानदार बोर्ड परिणामों एवं समग्र अकादमिक प्रदर्शन के लिए जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, आगरा को प्रदान किया गया।
*3. Smart System School Award* – स्कूल में आधुनिक तकनीक, डिजिटल इंटीग्रेशन और स्मार्ट एजुकेशन सिस्टम के सफल क्रियान्वयन के लिए जीडी गोयंका आगरा को यह तीसरा और अत्यंत क्रांतिकारी अवॉर्ड प्रदान किया गया।
इस वर्ष की विशेष उपलब्धि के रूप में कक्षा 12 की छात्रा वार्य मल्होत्रा ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ-साथ कक्षा 10 से 12 तक के अन्य विद्यार्थियों ने भी बोर्ड परीक्षाओं में अभूतपूर्व एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसने स्कूल की शैक्षणिक साख को और मजबूत किया। इन्हीं उल्लेखनीय उपलब्धियों के आधार पर जीडी गोयंका ग्रुप द्वारा Gayatri Devi Goenka Awards के अंतर्गत जीडी गोयंका आगरा को यह सम्मान प्रदान किया गया।
तीन दिनों तक चले इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर ऋतिका रावल, आईआईएम डायरेक्टर प्रो. देवाशीष चक्रवर्ती के साथ-साथ संयोजन में वरिष्ठ सांसद एवं लेखक डॉ. शशि थरूर, प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता पंकज कपूर, मोटिवेशनल स्पीकर अंकुल वारीकू सहित शिक्षा, राजनीति और खेल जगत से जुड़े अनेक प्रतिष्ठित सेलिब्रिटीज़ एवं विशेषज्ञ शामिल हुए। इन सभी की उपस्थिति ने आयोजन को राष्ट्रीय स्तर की गरिमा और पहचान प्रदान की।
इस अवसर पर प्रिंसिपल पुनीत वशिष्ठ ने अपने वक्तव्य में कहा— “यह सम्मान किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल, आगरा की पूरी टीम की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।
इसका संपूर्ण श्रेय स्कूल की मैनेजमेंट को जाता है, विशेष रूप से आदरणीय श्री के.पी. अग्रवाल जी (अध्यक्ष) एवं आदरणीय श्री संजय अग्रवाल जी (प्रो-वाइस चेयरमैन) के दूरदर्शी मार्गदर्शन को, साथ ही हमारे समर्पित शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों को।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आने वाले समय में जीडी गोयंका आगरा के विद्यार्थी शिक्षा, खेल, कला और तकनीक के हर क्षेत्र में अपने स्कूल और अपने शहर आगरा का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।”
उल्लेखनीय है कि GD Goenka Group के भारत एवं भारत के बाहर 100 से अधिक स्कूल संचालित हैं और गायत्री देवी गोयंका अवॉर्ड्स आज शिक्षा जगत में गुणवत्ता, नवाचार और नेतृत्व का एक प्रतिष्ठित मानक बन चुके हैं।

