आगरा। आगरा मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) के पद पर गिरीश कुमार गुप्ता ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है। यह दायित्व उन्हें निवर्तमान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रनव कुमार के स्थानांतरण के उपरांत सौंपा गया है।
श्री गिरीश कुमार गुप्ता भारतीय रेल भंडार सेवा (IRSS) के वर्ष 2005 बैच के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में अपनी शिक्षा जयपुर से प्राप्त की है। अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने रेलवे के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए प्रशासनिक एवं तकनीकी क्षेत्रों में व्यापक अनुभव अर्जित किया है।
पदभार ग्रहण करने से पूर्व वे Integral Coach Factory Chennai में मुख्य सामग्री प्रबंधक (सामान्य) के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए पहचान बनाई।
पदभार संभालने के बाद श्री गुप्ता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता आगरा मंडल में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना, कार्यकुशलता में वृद्धि करना तथा रेल सेवाओं में निरंतर सुधार सुनिश्चित करना रहेगा।
इस अवसर पर आगरा मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया और उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की।

