नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में आई नरमी और घरेलू मांग घटने के कारण सोना और चांदी के भावों में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार, सोना ₹3,726 प्रति 10 ग्राम टूटा है, जिससे इसकी कीमत घटकर लगभग ₹1,27,000 प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं चांदी ₹10,549 प्रति किलोग्राम गिरकर करीब ₹1,52,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।
बाज़ार विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय आर्थिक संकेतकों और डॉलर की मज़बूती के चलते आने वाले दिनों में कीमती धातुओं में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

