इटावा: इटावा-जेएसटी न्यूज एवं एडवरटाइजिंग की द्वितीय एल ई डी स्क्रीन का उद्घाटन नुमाइश चौराहे पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता ज़ुबैर तैमूरी, पंजाब केसरी ब्यूरो चीफ मसूद तैमूरी, मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सैफ तैमूरी, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, सीओ सिटी अभय नारायण राय, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार गौर, महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाल, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेम शंकर शर्मा, राजीव अगिनहोत्री, वरिष्ठ पत्रकार खादिम अब्बास, अतुल वी एंन चतुर्वेदी, संयुक्त प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेंद्र भसीन, गुलशन भाटी, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, कांग्रेस वरिष्ठ नेता फ़ज़ल युसुफ, स्टेट बैंक के निवर्तमान प्रबंधक प्रतिमा शंकर दीक्षित, शहर कोतवाल यशवंत सिंह, सिविल लाइंस प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार, एसआई सुबेदार सिंह सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस एल ई डी स्क्रीन के माध्यम से शहरवासियों को नवीनतम समाचार, विज्ञापन और जन-सूचनाएँ उपलब्ध कराई जाएँगी।

