मुंबई: हिन्दी सिनेमा और संगीत जगत की जानी-मानी अभिनेत्री एवं पार्श्वगायिका सुलक्षणा पंडित का 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं। फिलहाल परिवार की ओर से उनके निधन का कारण आधिकारिक रूप से जारी नहीं किया गया है।
सुलक्षणा पंडित 1970 और 80 के दशक में हिन्दी सिनेमा की लोकप्रिय चेहरों में से एक रहीं। उन्होंने बतौर नायिका कई फिल्मों में अभिनय किया, वहीं एक सुगम और मधुर गायिका के रूप में भी उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। उनके गाए हुए कई गीत आज भी संगीत प्रेमियों की पसंद में शामिल हैं।
उनके परिवार का फिल्म और संगीत जगत में गहरा योगदान है — वे प्रसिद्ध संगीतकार जतिन-ललित की बहन और दिग्गज गायक पंडित जसराज की भतीजी थीं।
सिनेमा और संगीत जगत की कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है और उन्हें भारतीय फिल्म संगीत की एक मधुर और सौम्य पहचान के रूप में याद किया है।
Times of TAJ सुलक्षणा पंडित को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

