कासगंज।भाजपा जनपद कासगंज के तत्वाधान में कम्युनिटी हॉल में आयोजित भव्य कार्यक्रम के दौरान आज कासगंज नगर पालिका परिषद कासगंज के वार्ड 7 से निर्दलीय सभासद पुष्पेंद्र सोनी “पत्रकार” ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा में विश्वास व्यक्त करते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना माहेश्वरी सहित भाजपा जिला कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ नेताओं ने श्री पुष्पेंद्र सोनी का स्वागत करते हुए कहा कि उनके भाजपा परिवार में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।भाजपा जनपद कासगंज परिवार की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

