आगरा। राज्य परियोजना लखनऊ एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदया के निर्देशानुसार दिनांक 3 दिसंबर 2025 को आर० बी० एस० इण्टर कॉलेज खन्दारी में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ “अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तीकरण दिवस” मनाया गया।

कार्यक्रम में जनपद आगरा के समस्त परिषदीय विद्यालयों के दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने 100 मीटर दौड़, रस्साकसी, कुर्सी दौड़, चित्रकला प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुश्री हिमानी बुंदेला और “कौन बनेगा करोड़पति” विजेता/अध्यापिका केन्द्रीय विद्यालय आगरा ने दिव्यांग बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार, माध्यमिक विद्यालयों के दिव्यांग छात्रों हेतु पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज शाहगंज में भी खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम ने दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास और उत्साह को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को उजागर करने का अवसर प्रदान किया।

