आगरा। विश्वप्रसिद्ध ताजमहल का दीदार करने इटली से आए पर्यटक शुक्रवार को शिल्पग्राम पार्किंग पहुंचे, जहाँ उत्तर प्रदेश पुलिस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। सहायक पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में चल रहे “ऑपरेशन टूरिस्ट डिलाइट” के तहत सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटक सहायता को और मजबूत किया गया है।
थानाध्यक्ष रूबी सिंह की विशेष टीम ने पर्यटकों की मदद की, जबकि उपनिरीक्षक प्रशिक्षु प्रिया बंसल ने उन्हें ताजमहल भ्रमण, एंट्री प्रक्रिया, सुरक्षा उपायों और आवश्यक पर्यटन जानकारी से अवगत कराया। पुलिस टीम ने पर्यटकों को सुरक्षित वातावरण और सरल यात्रा सुनिश्चित कराने के लिए लगातार निगरानी भी की।
इटली के पर्यटकों ने यूपी पुलिस और पर्यटन पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें आगरा में अत्यंत सुरक्षित, सुविधाजनक और स्वागतपूर्ण अनुभव मिला, जिसने उनके ताजमहल दौरे को यादगार बना दिया।
#AgraNews #TajMahalVisit #ItalyTourists #UPPolice #TourismPolice
#TouristSafety #Shilpgram #VisitAgra #IncredibleIndia #TouristDelight
#AgraTourism #TajMahalLive #ForeignTourists #IndiaTourism

