आगरा: बाल दिवस के अवसर पर जी.आई. ग्लोबल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आगरा मेट्रो में यात्रा का आनंद लिया। इसी क्रम में रेडक्लिफ पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) द्वारा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्रों को आगरा मेट्रो की विशेषताओं और महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

जागरूकता सत्र के दौरान आगरा मेट्रो टीम ने छात्रों को बताया कि यह मेट्रो ईको-फ्रेंडली और ग्रीन इनिशिएटिव के रूप में पर्यावरण संरक्षण में अहम योगदान दे रही है। मास रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (MRTS) तकनीक के माध्यम से कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा रहा है। छात्रों को मेट्रो का उपयोग करने के सही तरीकों और मेट्रो के माध्यम से ट्रैफिक जाम, धूल और अन्य समस्याओं से बचकर सुरक्षित यात्रा करने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।

जी.आई. ग्लोबल स्कूल के छात्रों ने मेट्रो राइड के दौरान ट्रेन और स्टेशन में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जाना। इस दौरान उन्हें रैंप, एस्केलेटर, लिफ्ट, टैक्टाइल पाथ, पैसेंजर डिस्प्ले सिस्टम और ब्रेल लिपि जैसी विशेष सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया। आगरा मेट्रो यात्रियों के लिए जन्मदिन, सालगिरह और किटी पार्टी जैसे आयोजनों के लिए बुकिंग सुविधा भी प्रदान करता है।
आगरा मेट्रो शहर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों, रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनलों, अस्पतालों, कार्यस्थलों और बाजारों को जोड़ता है। इसके संचालन से न केवल लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलती है बल्कि कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आती है। वर्तमान में प्रथम कॉरिडोर के प्राथमिक सेक्शन में मेट्रो सेवा शुरू हो चुकी है और शेष भाग के निर्माण कार्य तेज गति से जारी हैं।
#AgraMetro #BalDivas2025 #GI_GlobalSchool #RedcliffPublicSchool #EcoFriendlyTravel #MetroRide #StudentAwareness #AgraEvents #CleanAndGreen #TrafficFreeAgra #SafeTravel #MetroForAll #UrbanTransport #SchoolActivities #AgraNews

