तेहरान/डेस्क: ईरान की सर्वोच्च सत्ता में बड़ा बदलाव सामने आया है। देश के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद उनके बेटे मौजतबा ख़ामेनेई को नया सुप्रीम लीडर नियुक्त किए जाने की घोषणा की गई है।
ईरान के संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार सुप्रीम लीडर का चयन विशेषज्ञों की परिषद (Assembly of Experts) द्वारा किया जाता है। सूत्रों के मुताबिक परिषद की आपात बैठक में मौजतबा ख़ामेनेई के नाम पर सहमति बनी। हालांकि आधिकारिक विस्तृत बयान अभी जारी होना बाकी है।
मौजतबा ख़ामेनेई लंबे समय से धार्मिक और राजनीतिक हलकों में प्रभावशाली माने जाते रहे हैं। उन्हें अपने पिता के करीबी सहयोगी और सत्ता के आंतरिक ढांचे में सक्रिय भूमिका निभाने वाला चेहरा माना जाता रहा है।
विश्लेषकों का मानना है कि यह फैसला ईरान की राजनीतिक स्थिरता बनाए रखने और मौजूदा क्षेत्रीय तनाव के बीच नेतृत्व में निरंतरता सुनिश्चित करने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है।
मध्य पूर्व की बदलती परिस्थितियों में इस नियुक्ति को लेकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें अब तेहरान की नीतियों और कूटनीतिक दिशा पर टिकी हुई हैं।
(Times of Taj – इंटरनेशनल डेस्क)

