आगरा: आगरा मंडल के आगरा–बांदीकुई रेल खंड पर स्थित अछनेरा–चिकसाना के मध्य फाटक संख्या-20 (किमी 27/12-13) पर अनुरक्षण कार्य के चलते सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
रेल प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह अनुरक्षण कार्य 13 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2026 तक किया जाएगा। इस दौरान 13 अप्रैल सुबह 07:00 बजे से 15 अप्रैल सुबह 08:00 बजे तक फाटक संख्या-20 पर सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
अधिकारियों ने बताया कि यह कार्य सुरक्षा की दृष्टि से अत्यंत आवश्यक है और इसे सड़क यातायात चालू रखते हुए करना संभव नहीं है।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए हैं। बंदी के दौरान वाहनों को फाटक संख्या-19 और फाटक संख्या-21 के रास्ते से गुजारा जाएगा।
रेल प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे इस कार्य के दौरान सहयोग करें और निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके।

