आगरा:लायंस क्लब आकाश द्वारा बल्केश्वर स्थित गौशाला में मासिक गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सदस्यों ने गौ माता की सेवा करते हुए हरा चारा, ताज़ी हरी सब्ज़ियां और 56 भोग अर्पित किए।
कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समाज में गौ सेवा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
क्लब अध्यक्ष अनिल वार्ष्णेय ने कहा कि लायंस क्लब आकाश का गौ सेवा प्रकल्प वर्षभर निरंतर चलता है, और इसी क्रम में यह मासिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने गौ माता की आरती कर गौ संरक्षण एवं सेवा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन संजय गुप्ता, जोन चेयरपर्सन संजीव गुप्ता, गौरी शंकर गुप्ता, वी.के. अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, अनमोल गुप्ता, पवन पैंगोरिया, प्रमोद गर्ग सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

