आगरा:ताजमहल पर आगंतुकों की सुरक्षा में लगी ताज सुरक्षा पुलिस ने एक मणिपुरी परिवार को समय पर ढूंढकर मिलाने का अहम कार्य किया।
मणिपुर के इंफाल से ताजमहल देखने आए के. बाबू सिंह ताजमहल घूमने के बाद पश्चिमी निकास द्वार से बाहर निकले, जबकि उनकी पत्नी और चार वर्षीय बेटा गलती से पश्चिम पार्किंग की ओर चले गए। बाबू सिंह पुरानी मंडी गेट से मेट्रो स्टेशन की तरफ गए।
पत्नी ने काफी देर अपने पति का इंतजार किया और मोबाइल से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नेटवर्क की कमी के कारण संवाद नहीं हो सका। परेशान पत्नी ने अपने और बेटे के बिछड़ने की सूचना अमरूद टीला बैरियर प्रभारी, उप निरीक्षक शिवराज सिंह को दी।
सूचना मिलने पर उप निरीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक थाना ताज सुरक्षा तिलकराम भाटी को अवगत कराया। उनके निर्देशन में सीसीटीवी फुटेज, रेडियो अनाउंसमेंट और आरटी सेट मैसेज के माध्यम से प्रसारण किया गया।
करीब 20 मिनट में महिला अपने बिछड़े हुए पति के. बाबू सिंह से पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन के पास मिल गई। पत्नी और बेटे के सुरक्षित मिलने पर परिवार ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम में शामिल थे:
-
उप निरीक्षक शिवराज सिंह
-
आरक्षी अजय कुमार
-
महिला आरक्षी अनुपम
-
गार्ड महेश कुमार शर्मा

