समर्थकों को उपहार देकर बढ़ाया हौसला
आगरा। विभव नगर चौकी स्थित एम.सी.जी रेडीमेड जेंट्स शॉप का शुभारंभ आज आगरा के प्रसिद्ध सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर लिटिल डॉली मोहम्मद रिज़वान द्वारा फीता काटकर किया गया। शॉप के प्रोप्राइटर गजान भाई ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि लिटिल डॉली ने उद्घाटन समारोह में कहा कि “मेहनत करने से अल्लाह/ईश्वर हमेशा अच्छा फल देता है। इंसान को लगातार परिश्रम करते रहना चाहिए। जिस तरह आगरा, फिरोजाबाद और अन्य क्षेत्रों की जनता, समर्थक और ब्लॉगर्स मुझे प्यार और सहयोग दे रहे हैं, मैं उनका सदैव ऋणी रहूंगा। अगर मैं कामयाब हुआ तो लोगों की सेवा करने का संकल्प हमेशा बनाए रखूंगा।”
शॉप की ओपनिंग पर उपस्थित अपने समर्थकों को लिटिल डॉली ने पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
शॉप के ऑनर गजान भाई ने बताया कि “हमारे लिए यह खुशी की बात है कि आज मशहूर इनफ्लुएंसर लिटिल डॉली मोहम्मद रिज़वान ने अपनी टीम के साथ आकर हमारी शॉप का उद्घाटन किया। हमारी दुकान पर आने वाले प्रत्येक ग्राहक को विशेष डिस्काउंट दिया जाएगा।”
इस अवसर पर आगरा कनेक्शन, आगरा मस्ती, आगरा का जलवा, आगरा का विकास, आगरा की नेहा फरहान सहित कई ब्लॉगर्स और समर्थक मौजूद रहे।

