लखनऊ। पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जन-जर्नलिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले सैकड़ों गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों ने हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर जोरदार धरना व रोड मार्च किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र बहादुर सिंह ने किया।
धरना स्थल पर जुटे पत्रकारों ने सरकार और प्रशासन से कहा कि लगातार बढ़ रहे हमलों, उत्पीड़न और फर्जी मुकदमों के खिलाफ पत्रकार सुरक्षा कानून अत्यंत आवश्यक है। भीड़ को नियंत्रित करने के नाम पर लखनऊ पुलिस प्रशासन ने घबराकर संगठन के पूर्व राष्ट्रीय मुख्य महासचिव समेत कई पत्रकारों के साथ अभद्रता की, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
इस घटना पर संगठन ने कड़ा एतराज़ जताते हुए मुख्यमंत्री से औपचारिक शिकायत दर्ज कराने का ऐलान किया है। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।

