जालंधर। (मज़हर):जालंधर कैंट से समाज सेवी मोहम्मद कयूम खान अपने परिवार के साथ पवित्र उमरा की अदायगी के लिए सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का और मदीना के लिए रवाना हुए। वे अपनी पत्नी और बेटे के साथ इस मुकद्दस सफर पर दिल्ली के लिए रवाना हुए। कल 16 जनवरी को सुबह 11 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट द्वारा जद्दा के लिए रवाना होंगे।
रवानगी से पूर्व दीपनगर में मिलाद शरीफ का रूहानी आयोजन किया गया, जिसमें मौलाना अबू बकर ने उमरा की फजीलत, सब्र, सुकून और अल्लाह की इबादत की अहमियत पर विस्तार से बयान किया। उन्होंने कहा की उमरा यात्रा इस्लाम धर्म की महत्वपूर्ण इबादतों में से एक मानी जाती है, जिसे अकीदतमंद पूरे वर्ष किसी भी समय कर सकते हैं। प्रोग्राम केआखिर में उन्होंने देश में अमन, भाईचारे और तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई, जिस पर उपस्थित लोगों की आँखें नम हो गईं।
इस मौके पर मोहल्ले और शहर के लोगों की बड़ी तादाद मौजूद रही। हर कोई इस पवित्र सफर पर जा रहे परिवार के लिए कुबूलियत और सलामती की दुआ करता नजर आया। विदाई के समय दोस्तों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने फूल मालाएं पहनाकर परिवार को गले लगाया और रूहानी सफर के लिए नेक ख्वाहिशें पेश कीं।
देर शाम सभी ने परिवार को दिल्ली के लिए रवाना किया,
शहरवासियों ने उम्मीद जताई कि यह पवित्र यात्रा परिवार के जीवन में नई रूहानी रोशनी लेकर आएगी और वे मक्का-मदीना की पाक सरज़मीं से पूरे देश के लिए अमन, मोहब्बत और खुशहाली की दुआएं लेकर लौटेंगे।
इस अवसर पर मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान एडवोकेट नईम खान, माइनॉरिटी कमीशन के पूर्व सदस्य नासिर सलमानी, पंजाब वक्फ बोर्ड के पूर्व सदस्य मोहम्मद कलीम आजाद, आम आदमी पार्टी लीडर अकबर अली, जमीयत उलेमा ए हिन्द के जिला व मस्जिद ए कुबा खांबड़ा प्रधान मजहर आलम मजाहिरी, एडवोकेट मोहम्मद साजिद, शमशाद ठेकेदार (नकोदर), अक्सा ऑप्टिकल के एम.डी. मोहम्मद नेहाल, अब्दुल गफ्फार ठेकेदार, अलाउद्दीन चांद, अब्दुल सत्तार ठेकेदार, खुर्शीद अली, मास्टर तौसीफ, हामिद, मास्टर सागर, मास्टर असगर, साहिल सलमानी, पंजाब केसरी ग्रुप के पत्रकार मज़हर आलम , हाफिज मुजाहिद, इमाम राशिद त्यागी, मोहसिन गंगोही, असगर अली, विशेष रूप से मौजूद थे।

