संवाद – विनोद मिश्रा
बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू नें कहा की सभी को देश के संविधान की जानकारी होनी चाहिये। इससे अधिकार और कर्तव्य दोनों का ज्ञान बढ़ता है।
पालिका अध्यक्ष मालती बासू नें यह विचार आर्य कन्या इंटर कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर जन- जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुये व्यक्त किये।
मालती बासू ने छात्राओं व उपस्थित अन्य लोगों से आहवाहन किया कि वे संविधान का अध्ययन अवश्य करें। क्योंकि ये हमारी सम्पूर्ण और सशक्त प्रगति का मेरुदंड है
उन्होने कहा कि बच्चों को यह समझना चाहिए कि देश की एकता और अखंडता के लिए संविधान का अनुपालन अति आवश्यक है। इसके अभाव में देश की एकता और अखंडता सुनिश्चित नहीं की जा सकती है। संविधान दिवस मनाने के पीछे मूल लक्ष्य यह है कि भारत की भावी पीढ़ी को इस बात की जानकारी दी जा सके कि उन्हें संविधान के अनुकूल ही आचरण करना है। और वो इसके अनुकूल चलने का संकल्प भी लें।
राजकीय इंटर कॉलेज के शिक्षक डॉ पीयूष मिश्रा ,अध्यापिका सीमा पांडे,प्रधानाध्यापिका पूनम गुप्ता नें भी विषय वस्तु पर विचार व्यक्त किये। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरुस्कार वितरण भी हुआ।

