नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग ने संकटग्रस्त महिलाओं के लिए त्वरित और आसान सहायता सुनिश्चित करने हेतु नया टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14490 शुरू किया है। आयोग के अनुसार, यह नंबर मौजूदा हेल्पलाइन से जुड़ा एक आसान और याद रखने योग्य लघु कोड है, जिसके माध्यम से महिलाएं हिंसा, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार के संकट में तत्काल मदद प्राप्त कर सकती हैं।
आयोग का कहना है कि यह पहल महिलाओं को बिना किसी देरी के सहायता उपलब्ध कराने के उनके निरंतर प्रयासों को और मजबूत करेगी।

