नई दिल्ली — अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में आख़िरी रविवार होने के कारण दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरे मेले में लोगों का सैलाब ऐसा था कि चारों ओर सिर्फ सिर ही सिर दिखाई दे रहे थे। इसी चहल-पहल के बीच मशहूर ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज़ हुसैन ने अपने स्टॉल पर एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया, जिसने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
लॉन्च के दौरान शहनाज़ हुसैन ने वहां मौजूद आगंतुकों को अपने नए प्रोडक्ट की विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने अपने स्टॉल पर मौजूद सभी प्रोडक्ट्स की उपयोगिता और उनके प्राकृतिक गुणों के बारे में भी जानकारी दी।
विशेष बात यह रही कि शहनाज़ हुसैन ने आगंतुकों को अपने प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल की जानकारी बिल्कुल मुफ्त में दी। उन्होंने स्किनकेयर से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए और लोगों को व्यक्तिगत रूप से सलाह भी प्रदान की।
भीड़ और उत्साह से भरे इस मौके पर उनका स्टॉल पूरे मेले में आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां लोग लगातार रुककर जानकारी लेते और प्रोडक्ट्स के बारे में समझते दिखाई दिए।

