पूर्व विधायक नजीबा खान के सहयोग से फार्म भरवाए गए
कासगंज।विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर फार्म भरने में हो रही दुश्वारियों को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नाशी खान द्वारा कस्बे में पांच दिन से कैम्प का आयोजन कर एसआईआर फार्मों की समस्या का समाधान किया गया।इसी क्रम में आज मोहल्ला काजी इमाम बाडा में एसआईआर शिविर लगवा कर कस्बे के लोगों के फार्म भरवाने में पूर्व विधायक नजीबा खान जीनत कस्बे की जनता के सहयोग में मौजूद रहीं और बीएलओ द्वारा भरे गए फॉर्मो को चेक किया।
इस दौरान एसआईआर शिविर में मौजूद बीएलओ राजवीर सिंह,सर्वेश कुमारी ,पारुल शर्मा,शगुफ्ता नाज और सभासद मुशीर अहमद कुरेशी, मुहम्मद फैसल,बॉबी फारूकी,सुमित कुमार सहयोगी सरताज कुरैशी, ताहिर अली खां ,गुलजार अहमद, विजय सिंह, असगर अली, शमशुल कमर, साकेब कुरैशी, संजीव कुमार कफील अहमद आदि ने शिविर में एसआईआर फार्म भरवाया।

