आगरा। उमरी पब्लिक स्कूल, जगदीशपुरा में एसोसिएट ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स (AMP) के तत्वावधान में आयोजित नेशनल टैलेंट सर्च परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक अज़हर उमरी ने कहा कि “इस तरह की प्रतिभा खोज परीक्षाएँ विद्यार्थियों को आगे बढ़ने, प्रतिस्पर्धी माहौल को समझने और अपने शैक्षणिक लक्ष्य तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उमरी पब्लिक स्कूल भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक आयोजनों को पूरा सहयोग देता रहेगा।”
परीक्षा संयोजक डॉ. सुहैल उमरी ने कहा कि “नेशनल टैलेंट सर्च परीक्षा का उद्देश्य मेधावी और जरूरतमंद छात्रों की पहचान कर उन्हें उचित मार्गदर्शन, छात्रवृत्ति और शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराना है, ताकि वे देश और समाज की सेवा में आगे बढ़ सकें।”
एसोसिएट ऑफ मुस्लिम प्रोफेशनल्स के प्रतिनिधि मुहम्मद आदिल ने कहा कि “AMP शिक्षा के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इस परीक्षा के जरिए छात्रों में आत्मविश्वास, प्रतिस्पर्धा और बेहतर भविष्य की सोच विकसित होती है।”
कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्कूल स्टाफ, शिक्षकों एवं AMP की टीम का विशेष योगदान रहा।

