आगरा। अखिल भारतीय हिंदू महासभा ने संगठन विस्तार को गति देते हुए महिला मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पद पर नीतू ठाकुर की नियुक्ति की है। उनकी नियुक्ति से संगठन कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
संगठन के पदाधिकारियों ने नीतू ठाकुर को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा और अधिक सक्रिय होकर समाज एवं संगठन हित में कार्य करेगा। इस अवसर पर नीतू ठाकुर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओं को संगठन से जोड़ने, सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा राष्ट्रहित के मुद्दों पर महिला शक्ति को संगठित करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे। साथ ही महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में भी सक्रिय भूमिका निभाई जाएगी।
संगठन के कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने नीतू ठाकुर को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

