संवाद। नूरूल इस्लाम
कासगंज।जनपद पुलिस लाइन से आए नवागत प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह ने थाना कोतवाली सहावर का चार्ज आज सुबह संभाल लिया।जनपद कासगंज पुलिस लाइन में आने से पूर्व विजेन्द्र सिंह जनपद अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क, थाना दिल्ली गेट ,थाना क्वार्सी व कस्बा इगलास थाना में रहे हैं बहुत ही सरल स्वभाव के हैं, प्रभारी निरीक्षक विजेन्द्र सिंह ने मीडिया को बताया कि हर फरियादी को विशेष सम्मान दिया जाएगा कस्बे या गांव क्षेत्र से आने वाले हर फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। यहां आने वाले किसी भी फरियादी को निराश नहीं लौटना पड़ेगा। बेकसूर को न्याय और दोषियों को सजा दिलाना पहली प्राथमिकता होगी। फर्जी मुकदमा किसी भी कीमत में नहीं लिखा जायेगा। महिला उत्पीड़न तथा महिला हिंसा पर पूर्ण तरह से लगाम लगाया जाएगा। जनपद में दफा 144 लागू है सभी लोग आपसी भाईचारा और सौहार्द को बनाए रखें,जिससे क्षेत्र व समाज का माहौल खराब ना हो।

