पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता नीतीश कुमार आज 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 11:30 बजे पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। नीतीश कुमार को कल राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) विधायक दल का नेता चुना गया था। यह निर्णय पटना में गठबंधन के पाँच घटक दलों के नवनिर्वाचित विधायकों की संयुक्त बैठक में लिया गया।
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनावों में एनडीए ने 243 सदस्यीय सदन में 202 सीटें जीतकर शानदार वापसी की है। इसके पहले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने विधायक दल का नेतृत्व सम्राट चौधरी को और उपनेता के रूप में विजय सिन्हा को नियुक्त किया था।

