अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 के मैचों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह टूर्नामेंट 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक खेला जाएगा और ज़िम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होगा।
इस प्रतियोगिता में 16 टीमें 41 मैचों में आपस में मुकाबला करेंगी। पहले दिन का प्रमुख शेड्यूल इस प्रकार है:
-
भारत का मुकाबला अमेरिका से
-
ज़िम्बाब्वे का सामना स्कॉटलैंड से
-
तंज़ानिया अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगा वेस्टइंडीज़ के खिलाफ
इस टूर्नामेंट के आयोजन से युवा क्रिकेटरों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक मुकाबलों का दौर शुरू होगा।

