गोवा: 56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) 2025 आज से गोवा में शुरू हो रहा है। यह समारोह दुनिया भर की फिल्मों के शानदार उत्सव के रूप में मनाया जाता है।
महोत्सव के शुभारंभ से पहले सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन आज सुबह 11 बजे वेव्स फिल्म बाजार का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू भी उपस्थित रहेंगे।
कल शाम, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। महोत्सव में दुनिया भर की फिल्मों की प्रदर्शनी और कलाकारों की उपस्थिति इसे और भी खास बनाती है।

