आगरा। मानिक चन्द वीर इंटर कॉलेज, खतैना जगदीशपुरा, आगरा में 77वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी उपस्थित जनसमूह ने सराहना की।
कार्यक्रम में संस्थान एवं कॉलेज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
प्रमुख रूप से राजपाल सिंह निमेष (कॉलेज अध्यक्ष), चन्द चौधरी (कॉलेज प्रबंधक), सीताराम (संस्थान अध्यक्ष), सुरेश बाबू सेहरा (संस्थान सचिव), प्रकाश चन्द (संस्थान कोषाध्यक्ष), राजपाल सिंह (ऑडिटर), सारिका चौधरी (प्रधानाचार्या), रातुल बजाज (कार्यालय प्रमुख) सहित अनीता आर्य, हिना रानी, रिंकी, काजल, सुमन बघेल, जीतेश कुमार, गोपाल वर्मा एवं नवीन कुमार हरित उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष राजपाल सिंह निमेष द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं को भारत के संविधान के महत्व से अवगत कराते हुए उसके मूल सिद्धांतों पर चलने की प्रेरणा दी।कॉलेज प्रबंधक चन्द चौधरी ने अपने संबोधन में छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हमारा संविधान विश्व इतिहास का सबसे बड़ा और सशक्त गणराज्य का आधार-ग्रंथ है। इसमें निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्श हमारे गणतंत्र की आत्मा हैं, जो देश की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान करते हैं।
प्रधानाचार्या सारिका चौधरी ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि हमारे जीवंत इतिहास, दृढ़ संकल्प और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक है। उन्होंने छात्रों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

