एटा / मारहरा ,आगामी 100वां उर्स-ए-कासमी मेले को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से आयोजित कराने को लेकर थाना मारहरा पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक एटा राजकुमार सिंह ने की। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी सदर, थानाध्यक्ष पिलुआ, थानाध्यक्ष मारहरा, बिजली विभाग, नगर पालिका परिषद मारहरा, सीएचसी मारहरा टीम सहित कस्बे के व्यापारी, धर्मगुरु, संभ्रांत नागरिक एवं पीस कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।

अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उर्स-ए-कासमी एक ऐतिहासिक और आस्था वाला मेला है, जिसकी शांति, आपसी भाईचारा और सामूहिक सौहार्द बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक जानकारी या विवाद को बढ़ावा न देने और ऐसी स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।
मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए
– यातायात व्यवस्था
– पैदल गश्त
– पुलिस पिकेट
– सीसीटीवी कैमरों की निगरानी
– ड्रोन सर्विलांस
जैसी व्यवस्थाएँ लागू की जाएँगी।
सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी ताकि महिलाओं एवं बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके।
अंत में प्रशासन ने नागरिकों और धर्मगुरुओं से अपील की कि वे शांति एवं सद्भाव बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी समस्या पर तुरंत थाना स्तर पर संपर्क करें।
रिपोर्ट — शोएब कादरी, एटा

