आगरा । खेरागढ़ विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाह जी के पिताजी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्वर्गीय दौलत राम कुशवाह जी के निधन के बाद शोक व्यक्त करने वालों का सिलसिला जारी है। उनके आवास पर विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के लोग पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।
इसी क्रम में ऑल इंडिया इत्ताद-ए-मुस्लेमीन के संयुक्त प्रदेश सचिव मिर्ज़ा मुकर्रम बेग मुगल भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय दौलत राम कुशवाह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर मिर्ज़ा मुकर्रम बेग मुगल ने कहा कि स्वर्गीय दौलत राम कुशवाह जी एक लोकप्रिय, सरल स्वभाव और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में समाज के हर वर्ग के लिए निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य किया। उनके निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने स्वर्गीय दौलत राम कुशवाह जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

