दयालबाग स्थिति राधाबल्लभ में वार्षिक खेल दिवस का शुभारंभ अत्यंत उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. राजेश मिश्रा एवं डायरेक्टर श्री समर्थ मिश्रा रहे, जिन्होंने खेल ध्वज फहराकर उद्घाटन समारोह की शुरुआत की।

उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय के प्रशासक एस. के. सिंह, प्रधानाचार्य पंकज शर्मा, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सुमित त्रेहन तथा श्री सोनू सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने छात्रों को खेलों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रोत्साहित किया तथा टीम भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत के साथ मैदान में ऊर्जा और जोश का संचार हुआ। बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उपस्थित दर्शकों से भरपूर सराहना प्राप्त की।
इस अवसर पर समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

