फर्रुखाबाद। सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 42 भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। हादसे की खबर के बाद फर्रुखाबाद के पूर्व अध्यक्ष जिला पंचायत और सपा के वरिष्ठ नेता हाजी तहसीन सिद्दीकी ने गहरा दुख व्यक्त किया।
सऊदी अरब के मुफ्रिहात इलाके में बस के डीज़ल टैंकर से टकराने के कारण यह भीषण हादसा हुआ। यह खबर बेहद अफसोसनाक और दुखद मानी जा रही है।
हाजी तहसीन सिद्दीकी ने इस घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा:
“इन्ना लिल्लाहि व इन्ना इलाही राज़ि’उन। अल्लाह अपने हबीब के सदके तुफैल में सभी मरहूमों की माफ़ी अता फरमाए और उनके परिजनों को सब्र जमील अता करें।”
सिद्दीकी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स (X) पर लिखा:
“मदीना में भारतीय नागरिकों से जुड़ी दुर्घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। मेरी संवेदनाएँ उन परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है।”
यह हादसा भारतीय उमराह यात्रियों के लिए बड़ी त्रासदी साबित हुआ है और सुरक्षा मानकों पर नए सवाल उठाता है।

