आगरा।वरिष्ठ पत्रकार श्री राहुल शर्मा जी के पूज्य पिता वैधराज श्री राम भरोसीलाल शर्मा जी का आज रविवार शाम लगभग 7 बजे आकस्मिक निधन हो गया।
उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
परिवार के सूत्रों के अनुसार, अंत्येष्टि सोमवार सुबह 10 बजे उनके पैतृक स्थान एत्मादपुर में संपन्न होगी।
Times of TAJ परिवार इस दुःखद घड़ी में शर्मा परिवार के साथ है और परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे तथा परिवारजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दे।
ॐ शांति 🙏

