आगरा (उत्तर प्रदेश), टाइम्स ऑफ़ TAJ: लखनऊ से ताजमहल घूमने आए मनीष अवस्थी, उम्र लगभग 30 वर्ष, ने ताजमहल के पूर्वी गेट के टिकट विंडो के पास अपना मोबाइल खो दिया।
सूचना मिलने पर थाना पर्यटन, आगरा की टीम ने तुरंत जांच की और पर्यटक को उसका मोबाइल वापस कर दिया।
इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने कहा कि पर्यटकों के लिए सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।

