
इस अवसर पर न्याय योद्धा अयाज़ खान अच्छू ने भावुक बयान देते हुए कहा, “सोनिया गांधी जी का जीवन देश और समाज के प्रति निस्वार्थ समर्पण की अमूल्य मिसाल है। उनकी सादगी, विनम्रता और करुणा से भरे दिल ने हमें सिखाया है कि सच्चे नेतागण अपने आप को जनता के लिए समर्पित कर देते हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “आज के इस खास मौके पर, मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि प्रदान करें। उनका संघर्ष और नेतृत्व हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही देश का विकास संभव होगा।”

अयाज़ खान अच्छू ने सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका हर नया वर्ष पार्टी और देश के लिए नई आशाएँ व ऊर्जा लेकर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि सोनिया जी के आदर्शों पर चलते हुए पार्टी को मजबूत बनाएंगे।


