कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार, स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है।
इस दौरान उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी अस्पताल में मौजूद हैं और लगातार डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।
अस्पताल प्रशासन की ओर से अभी विस्तृत मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। कांग्रेस समर्थकों और नेताओं के बीच उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

