सेंट पीटर्स में 15 और 16 अप्रैल को विज्ञान एवं कॉमर्स संकाय में प्रवेश लेने वाले कक्षा 11 के विद्यार्थियों के अभिभावकों के लिए एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अभिभावकों को शिक्षा, अनुशासन और विद्यार्थियों के समग्र विकास के प्रति जागरूक करना रहा।

सेमिनार के रिसोर्स पर्सन Rev. Fr. (Dr.) Alwyn Pinto, प्रधानाचार्य सेंट पीटर्स कॉलेज ने अपने संबोधन में शिक्षा और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि शिक्षक, अभिभावक, विद्यालय और छात्र यदि अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का सही तरीके से निर्वहन करें, तो एक उज्ज्वल भविष्य का निर्माण संभव है।
उन्होंने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को सह-पाठ्यक्रम (Extra Curricular Activities) में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और बताया कि ये गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में अहम भूमिका निभाती हैं।

वर्तमान समय की चुनौतियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल कई बार बच्चे गलत संगत या आदतों की ओर भटक जाते हैं। इस संदर्भ में उन्होंने अभिभावकों और छात्रों को सतर्क रहने की सलाह दी तथा नियमित रूप से विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।
अंत में Fr. डॉ. अल्विन पिंटो ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए सेमिनार का समापन किया। इस आयोजन के लिए विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य के प्रयासों की सभी ने सराहना की।

