कासगंज।थाना सहावर क्षेत्र स्थित चहका गुनार गांव में डॉ भीमराव आंबेडकर बाबा साहब की शोभायात्रा के दौरान विवाद उत्पन्न हो गया था। गांव वालों ने बताया प्रशासन की अनुमति के बाद भी गांव में शोभायात्रा यात्रा निकाली जा रही थी तभी दूसरे समुदाय के कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से गाली-गलौज की जिससे विवाद बढ़ गया और पथराव शुरू हो गया।इसी बात को लेकर गांव में अफरा तफरी मच गई। शोभा यात्रा निकल जाने वाली जगह पर लोगों ने सड़क पर ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी कर रास्ता भी रोक दिया। घटना में एक पुलिसकर्मी के पत्थर लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए भेजा गया।

सूचना मिलते ही एडीएम एएसपी सीओ और थाना सहावर अमापुर सुन्नगढ़ी पुलिस फोर्स बल के साथ पहुंचने पर स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।पथराव करने वाले पक्षों में से एक महिला सहित 6 व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उत्पाद करने वालों को भी तलाश कर पुलिस पकड़ कर ले जा रही थी। जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। हालात को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और भीड़ को तितर-बितर किया।
पुलिस प्रशासन द्वारा वीडियो बनाई गई है जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में सुरक्षा को देखते हुए काफी तादात में पुलिस फोर्स मौजूद है।

