आगरा: Serve Humanity Society और Khidmat-ul-Awam Welfare Society की ओर से आज नई बस्ती, आगरा में एक बड़ा मेडिकल हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँचाना था। कैंप में कुल 10 विभिन्न प्रकार की मेडिकल सेवाएं प्रदान की गईं।
कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अपनी सेवाएँ दीं, जिनमें शामिल थे:

-
डॉ. पियंगी इमरान – आंखों के लिए (Eye Specialist)
-
डॉ. इमरान साजिद – हड्डियों के लिए (Orthopedic Specialist)
-
डॉ. अशोक गर्ग – सामान्य चिकित्सा (General Physician)
डॉक्टरों ने फ्री चेक-अप, कंसल्टेशन और आवश्यक दवाइयां मरीजों को उपलब्ध कराई। कुल 300 मरीजों ने इस कैंप का लाभ उठाया।
Serve Humanity Society के प्रेसिडेंट तालिब अहमद, वाइस प्रेसिडेंट वामिक, और सेक्रेटरी इमरान खान के साथ लगभग 20 वॉलंटियर्स कैंप में मौजूद रहे, जिन्होंने इसे सफलतापूर्वक संचालित करने में मदद की।
साथ ही, Khidmat-ul-Awam Welfare Society के प्रेसिडेंट ज़ीशान भी पूरे समय कैंप में मौजूद रहे और प्रबंधन में योगदान दिया।
दोनों सोसाइटीज़ ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के हेल्थ कैंप अलग-अलग इलाकों में आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि ज़रूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचती रहें।

