लखनऊ/कानपुर। पूर्व विधायक सुहेल अख्तर अंसारी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग का प्रदेश चेयरमैन मनोनीत किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके मनोनयन पर विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक व्यक्तित्वों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
ज्ञात हो कि सुहेल अख्तर अंसारी ने वर्ष 2017 में कानपुर कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हुए जीत दर्ज की थी। तब से लेकर अब तक वे लगातार संगठन के प्रति समर्पित रहकर पार्टी को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
उनकी इस नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए समर्थकों ने कहा कि वे कांग्रेस विचारधारा के सच्चे सिपाही हैं और लंबे समय से पार्टी के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। ऐसे में उनका प्रदेश चेयरमैन बनाया जाना संगठन के लिए एक सकारात्मक और सशक्त कदम है।
समर्थकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा देगा और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियों और आवाज को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर अयाज़ खान अच्छू सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
#TimesOfTaj #Congress #UPPolitics #SuhailAkhtarAnsari #MinorityDepartment #PoliticalNews

