आतंकवादी भारत देश के साथ-साथ इस्लाम के भी गद्दार है: शाही इमाम पंजाब
लुधियाना, भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शामिल रही जमात मजलिस अहरार इस्लाम हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने आज जुम्मे की नमाज के बाद आतंकवाद के खिलाफ किए गए पुतला फूंक रोष प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए कहा कि दिल्ली लाल किले के बाहर आतंकी हमला शर्मनाक है उन्होंने कहा कि आतंकवादी सिर्फ हमारे देश भारत के लिए ही नहीं बल्कि इस्लाम के भी गद्दार हैं क्योंकि आतंकवादी संगठन बेकसूर निहत्थे लोगों पर इस्लाम का नाम लेकर हमला कर रहे हैं जिससे यह बात जग जाहिर हो रही है कि भारत देश के खिलाफ साजिश करने वाले यह नापाक लोग इस्लाम के खिलाफ भी साजिश रच रहे हैं,

शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान लुधियानवी ने कहा कि इस्लाम कभी भी किसी भी स्थिति में किसी भी निहत्थे बेकसूर और आम नागरिकों पर हमला करने की हरगिज़ इजाजत नहीं देता फिर यह कौन लोग हैं जो बार-बार निहत्थे लोगों के ऊपर बम और गोलियां बरसाते हैं और इनका नाम मुसलमानो के सामने आता हैं ,
शाही इमाम पंजाब ने कहा कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं अब तक पूरे देश में आतंकी गतिविधियों में जो लोग पकड़े गए हैं उनमें अलग-अलग नाम के लोग शामिल हैं सभी का संबंध किसी एक धर्म से नहीं है इसलिए सोशल मीडिया चलाने वालों को भी यह बात समझनी चाहिए कि किसी भी आतंकी हमले के बाद किसी एक धर्म या समुदाय को नफरत का निशाना बनाना गलत है
,
शाही इमाम ने कहा कि हम भारत सरकार से मांग करते हैं कि आतंकी सरगर्मियों में लिप्त इन लोगों के खिलाफ कड़ी और जल्दी कार्रवाई की जाए ताकि गद्दारों को एक स्पष्ट संदेश दिया जा सके वर्णन योग की पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियाना स्वतंत्रता सेनानी परिवार से संबंध रखते हैं आपका परिवार देश के विभाजन के समय पाकिस्तान का विरोधी था और आपकी जमात मजलिस अहरार इस्लाम की तरफ से स्वतंत्रता संग्राम में भी जो आंदोलन चलाया गया था वह देश की आजादी के साथ-साथ खास कर देश के गद्दारों के खिलाफ था ,
शाही इमाम पंजाब ने एक बार फिर देश भर के मुसलमान से अनुरोध किया की वह आतंकवाद के खिलाफ आवाज़ उठाएं और आतंकवाद को इस्लाम से जुड़ने की कोशिश करने वाले असमाजिक तत्वों से समाज की जागरूक करें।

