लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया की समय-सीमा एक महीने के लिए बढ़ा दी गई है। अब जिन नागरिकों के नाम मतदाता सूची से कट गए हैं या जिनका नाम शामिल नहीं हो पाया है, वे 6 मार्च तक अपना नाम जुड़वाने के लिए दावा या आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, सभी दावों और आपत्तियों के निस्तारण के बाद मतदाता सूची की फाइनल लिस्ट 10 अप्रैल को जारी की जाएगी।
हालांकि सरकार के इस फैसले से लोगों को अतिरिक्त राहत जरूर मिली है, लेकिन प्रक्रिया की शुरुआत में बरती गई जल्दबाजी को लेकर सवाल अब भी कायम हैं। नागरिकों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि यदि अंततः समय-सीमा बढ़ानी ही थी, तो पहले से ही SIR की प्रक्रिया को व्यवस्थित, पारदर्शी और मानवीय तरीके से चलाया जाना चाहिए था, ताकि किसी निर्दोष नागरिक का नाम गलती से न कटता।

