संवाद-विनोद मिश्रा
बांदा। आबकारी विभाग द्वारा पुनः अभियान चलाकर शराब दुकानों की चेकिंग की गई। आयुक्त के आदेशानुसार विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 5 पैलानी की टीम ने जनपद के थाना पैलानी क्षेत्रांतर्गत ग्राम सबादा में दबिश की कार्रवाई की। इस दौरान आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में एक अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसके अतिरिक्त,टीम ने तहसील पैलानी की देशी शराब दुकानों एवं कंपोजिट शॉप्स का आकस्मिक सघन निरीक्षण किया। विक्रेताओं को निर्धारित मूल्य पर ही शराब बिक्री करने के सख्त निर्देश दिए गए। उपलब्ध स्टॉक और क्यू आर कोड का मिलान किया गया विक्रेताओं को साफ सफाई रखने तथा पाश मशीन से शतप्रतिशत स्कैन करके बिक्री करने हेतु निर्देशित किया गया।

